{"_id":"677eca80ad7eb68dcc092917","slug":"due-to-non-updating-of-aadhar-card-education-is-in-trouble-and-pension-of-some-people-stopped-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124579-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से पढ़ाई पर संकट किसी की रुक गई पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से पढ़ाई पर संकट किसी की रुक गई पेंशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने के लिए लोगों को कई-कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी वजह से किसी की प़ढ़ाई पर संकट आ रहा है तो किसी की पेंशन तक रुक गई है। एक दिन में मात्र 30 से 35 ही आधार कार्ड बनने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
बागपत के डाकघर पर आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंची पुराना कस्बा निवासी शाईस्ता ने बताया कि वह पिछले 15 दिन से चक्कर काट रही है। आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा बेटे के स्कूल में जमा करने के लिए आधार कार्ड की कॉपी मांग रहे हैं, मगर डाकघर में जब भी आती हूं तो कोई कर्मचारी ही नहीं मिलता।
मुगलपुरा मोहल्ले की शकीला ने बताया कि आधार कार्ड की वजह से वृद्धा पेंशन नहीं मिल पा रही है। यहांं अधिकारियों का व्यवहार भी सही नहीं है। इस तरह ही खामपुर गांव निवासी हितेश कुमार ने बताया कि सुबह सर्दी में गांव से 15 किलोमीटर दूर से डाकघर आए, लेकिन यहां आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ।
विज्ञापन
बसी गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि एक सप्ताह से चक्कर काटने के बाद भी कोई कर्मचारी ही नहीं मिलता। वहीं पोस्टमैन संंजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारी की हालत खराब है। जल्द ही दूसरे कर्मचारी को बुलाकर कार्य कराया जाएगा।
वहीं, बड़ौत के डाकघर की हालत भी खराब है। वहां भी लोगों के आधार कार्ड अपडेट न हाेने से लोग परेशान है। जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके अलावा राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। आधार में त्रुटि सही कराने वाले लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं।