फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to lack of cleanliness, bushes grew on the pond

सफाई न होने के कारण तालाब पर उगी झाड़ियां

Sat, 30 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleanliness, bushes grew on the pond
सिरसली की मावी पट्टी में स्थित हौद तालाब पर उगे झाड़ झंकाड - फोटो : BARAUT
सफाई न होने के कारण तालाब पर उगी झाड़ियां
विज्ञापन

बिनौली। सिरसली गांव की मावी पट्टी में स्थित हौद तालाब की कई वर्षों से सफाई और खोदाई नहीं कराई गई है। जिसके कारण यह तालाब गंदगी से भर गया है। इसके चारों ओर झाड़ियां उग आईं हैं। तालाब की खोदाई न होने से बारिश का पानी गांव की गलियों में भरा रहता है।
गंदगी से अटा यह तालाब ग्रामीणों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। यह तालाब पहले करीब 22 बीघा में था। लेकिन अतिक्रमण के चलते अब यह बहुत कम रह गया है, जो गंदगी से तो अट गया है। इसमें पानी का एक भी कतरा दिखाई नहीं पड़ता जिस कारण तालाब पर झाड़ियां उग आईं हैं। गंदगी से भरा होने के कारण तालाब में पानी नहीं जा पाता है और बारिश का गलियों में भरा रहता है। गलियों में जमा गंदे पानी से संक्रामक बीमारी के फैलने का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

गांव के उदयवीर सिंह कहते हैं तालाब की वर्षों से सफाई नहीं हुई, जो भी अधिकारी आता है, तालाब को देखकर ओर सफाई कराने का आश्वासन देकर चला जाता है। गांव के अय्यूब कहते हैं कि कई बार तालाब में पशु घुस जाते हैं और दलदल में फंसकर उनकी मौत हो जाती है। तालाब की खोदाई व सफाई होना बेहद जरूरी है। जितेंद्र कहते हैं कि तालाब अटा होने के कारण सांप, बिच्छू आदि कीड़े आदि तालाब से निकल कर घरों में घुस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा का कहना है कि वह तालाब की सफाई व खोदाई कराने को प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कमिश्नर मेरठ व डीएम बागपत को प्रार्थना पत्र देकर तालाब की सफाई व खोदाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed