{"_id":"58752f1c4f1c1b922bba7d4c","slug":"drug-inspector-raids-on-medical-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। औषधि निरीक्षक की छापेमार कार्यवाही से मंगलवार को बड़ौत में मेडिकल स्टोर पर दिनभर खलबली मची रही। दो मेडिकल स्टोर से दवाओं के सैंपल लिए और एक से बिल मांगा गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
बदलते मौसम को देखते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को फर्जी चिकित्सक और मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेशों का पालन करते हुए औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने मंगलवार को बड़ौत के कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते हुए दवाइयों के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि नई मंडी स्थित हिंद मेडिकल स्टोर संचालक शैलेंद्र कुमार से चार दवाओं के बिल मांगे गए हैं। क्योंकि, दवा पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। उसके बाद महावीर मार्ग स्थित विद्या मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जहां से एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवा के नमूने लिए। उसी मार्ग पर मौजूद श्री जी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जहां से गैस और उल्टी की दवाइयों के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि दवा के नमूनों को लेकर लखनऊ जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम हृदय शंकर तिवारी के आदेश पर ही छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। छापेमारी की सूचना से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची रही। संचालक शटर बंद करके रफू चक्कर हो गए।