{"_id":"61a909bee72fd30ef571135c","slug":"drizzle-increased-cold-mercury-also-dropped-baghpat-news-mrt56731906","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, पारा भी लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, पारा भी लुढ़का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत / खेकड़ा। दो दिन से छाए बादल बृहस्पतिवार को बरस पड़े। हालांकि बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन इससे पारा लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ी तो लोग घरों से गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। बाजार में ग्राहकों की संख्या भी घट गई। दोपहर बाद बादलों के कारण अंधेरा सा छाने से वाहनों की लाइट जलाकर ही लोगों को सफर करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों ने दो दिन तक बारिश होने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।
बादलों के कारण बुधवार को पूरा दिन धूप नहीं निकली थी। मौसम विज्ञानियों ने बारिश होने का अनुमान जताया था, लेकिन नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के साथ ही अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। बूंदाबांदी से बुधवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम विज्ञानी अंकिता नेगी ने बताया कि 24 घंटों में मौसम में बदलाव आया है। जनपद में अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होगा और सर्दी बढे़गी। चार और पांच दिसंबर तक ठंड और अधिक बढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान और नीचे गिर सकता है।