{"_id":"5e1cb6848ebc3e87b6799bcc","slug":"drizzle-cold-weather-mercury-7-1-degrees-baghpat-news-mrt463583068","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से ठंडा हुआ मौसम, पारा 7.1 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से ठंडा हुआ मौसम, पारा 7.1 डिग्री
विज्ञापन
बागपत। मौसम ने फिर करवट बदली। बर्फीली हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को दिन का पारा 16 डिग्री तक गिरा, जिससे लोग ठिठुर गए। इससे पहले रात का पारा 7.1 डिग्री तक गिर जाने से पहले ही लोग सर्दी से परेशान रहे। दो दिन पहले तक दिन का तापमान बढ़ने से लोगों को राहत मिल रही थी। सुबह हल्के कोहरे के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम खराब होने के कारण वायु का प्रदूषण बढ़ रहा है। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक्यूआई सूचकांक भी खराब रहा।
सीएचसी पिलाना के अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने लोगों को सर्दी के मौसम में बचाव की सलाह दी है। इसके अलावा वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी।