फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Driving a two wheeler without a helmet is proving fatal

हेलमेट के बिना दुपहिया वाहन दौड़ाना हो रहा जानलेवा साबित

Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Driving a two wheeler without a helmet is proving fatal
बिना हेलमेट के वंदना चौक से गुजरता बाइक सवार - फोटो : BAGHPAT
परिवहन अभियान
विज्ञापन

- पुलिस के लगातार अभियान चलाने के बाद भी नहीं संभल रहे लोग
- अधिकतर मौत हेलमेट के बिना दुपहिया वाहन चलाने के कारण हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह में सबसे ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद दुपहिया वाहनों पर लोग हेल्मेट नहीं लगाते है। हेलमेट नहीं लगाना ही दुपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। यातायात पुलिस के अनुसार दुपहिया वाहन से हादसा होने पर मरने वालों में 90 प्रतिशत ऐसे थे, जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। इसलिए ही सभी से हेलमेट लगाने की अपील कर रहे है।
बागपत में वर्ष 2020 में 252 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 122 लोगों की मौत हुई। इनमें करीब 65 लोग ऐसे है, जिनकी दुपहिया वाहन पर दुर्घटना होने से मौत हुई है और उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। वर्ष 2021 में 277 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 170 लोगों की मौत हुई। इनमें 100 से ज्यादा मौत दुपहिया वाहनों पर दुर्घटना के कारण हुई है और 90 प्रतिशत ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। इस तरह से हेलमेट नहीं लगाना दुपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चालान भी हेलमेट नहीं पहनने पर कटे
यातायात पुलिस ने वर्ष 2020 में 49 हजार 810 चालान किए है, जिनमें करीब पांच हजार से ज्यादा चालान दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहनने के लिए काटे गए है। इस तरह ही वर्ष 2021 में 21 हजार 245 वाहन चालकों के चालान किए गए और इनमें भी सबसे ज्यादा वह दुपहिया वाहन चालक थे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इसके बाद भी दुपहिया वाहन चालक नहीं सुधर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है यातायात के नियम
-दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें
-दुपहिया वाहन पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट लगाए
-दुपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठे
-वाहन को सड़क के बीच में न चलाए
-वाहन को गलत साइड में नहीं चलाएं
--
दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। हेलमेट न लगाने पर चालान भी काफी किए जाते है। दुपहिया वाहन चलाते हुए लोगों से अपील है कि वह हेलमेट जरूर लगाए। - नरेंद्र कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed