फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dr. Rajkumar Sangwan said that NDA alliance will contest elections strongly after declaration of RLD list

RLD Candidate List: RLD से टिकट मिलने पर सांगवान ने कही ये बड़ी बात, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बांटी मिठाई

Mon, 04 Mar 2024 07:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत लोकसभा सीट से रालोद ने डॉ. राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, टिकट मिलने के बाद सांगवान ने ये बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Dr. Rajkumar Sangwan said that NDA alliance will contest elections strongly after declaration of RLD list
रालोद कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. राजकुमार सांगवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद डॉ. राजकुमार सांगवान सोमवार शाम को बड़ौत कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

विज्ञापन

राजकुमार सांगवान ने कहा कि जयंत चौधरी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। वह उनकी हर उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का काम करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रालोद ने किसान, मजदूर समेत हर वर्ग हितों में काम किया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह मेरे प्रेरणा स्रोत है। मैं जयंत चौधरी का विश्वास नहीं टूटने दूंगा। उन्होंने भरोसा जताया कि रालोद को हर बिरादरी का वोट मिलेगा, क्योंकि रालोद ने कभी किसी को जात-बिरादरी में नहीं बांटा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, अश्वनी तोमर, धीरज उज्वल, मास्टर सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा

डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने इतना बड़ा फैसला लेकर जो मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द में शामिल रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच रहकर विकास कार्य करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed