{"_id":"65e5cf71ee32870c4109813f","slug":"dr-rajkumar-sangwan-said-that-nda-alliance-will-contest-elections-strongly-after-declaration-of-rld-list-2024-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RLD Candidate List: RLD से टिकट मिलने पर सांगवान ने कही ये बड़ी बात, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RLD Candidate List: RLD से टिकट मिलने पर सांगवान ने कही ये बड़ी बात, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बांटी मिठाई
Mon, 04 Mar 2024 07:11 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:11 PM IST
सार
Baghpat News : बागपत लोकसभा सीट से रालोद ने डॉ. राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, टिकट मिलने के बाद सांगवान ने ये बड़ी बात कही।
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. राजकुमार सांगवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद डॉ. राजकुमार सांगवान सोमवार शाम को बड़ौत कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
राजकुमार सांगवान ने कहा कि जयंत चौधरी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। वह उनकी हर उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रालोद ने किसान, मजदूर समेत हर वर्ग हितों में काम किया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह मेरे प्रेरणा स्रोत है। मैं जयंत चौधरी का विश्वास नहीं टूटने दूंगा। उन्होंने भरोसा जताया कि रालोद को हर बिरादरी का वोट मिलेगा, क्योंकि रालोद ने कभी किसी को जात-बिरादरी में नहीं बांटा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, अश्वनी तोमर, धीरज उज्वल, मास्टर सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा
डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने इतना बड़ा फैसला लेकर जो मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द में शामिल रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच रहकर विकास कार्य करूंगा।