फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dr. Jagpal Teotia has been appointed as RLD president

जाट चेहरे पर दांव, डॉ जगपाल तेवतिया बनाए गए रालोद अध्यक्ष

Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dr. Jagpal Teotia has been appointed as RLD president
बागपत के पाबला गांव में बैठक को संबोधित करते नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह तेवतिया - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही रालोद ने तैयारियां तेज कर दी है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है, जबकि खेकड़ा के डॉ जगपाल तेवतिया को रालोद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लगभग ढाई दशक बाद रालोद ने जाट जिलाध्यक्ष बनाया है।

किसान आंदोलन से बने सियासी माहौल में इस बार रालोद ने जिलाध्यक्ष पद पर फेरबदल किया है। रालोद के निष्ठावान सिपहसालारों में शामिल सुखबीर सिंह गठीना को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद खाली पद पर खेकड़ा के डॉ जगपाल तेवतिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। करीब ढाई दशक बात यह पहला मौका है जबकि किसी ठाकुर या गुर्जर चेहरे की ताजपोशी जिलाध्यक्ष पर नहीं हुई है। रालोद के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए ठाकुर प्रदीप सिंह एकाएक भाजपा में शामिल हो गए थे, तब सुखबीर सिंह गठीना को दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई थी। जगपाल तेवतिया जाट महासभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। बृहस्पतिवार को पाबला, अहेड़ा, बालैनी और पूरणपुर नवादा समेत अन्य गांव में बैठक हुई और रालोद जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल तेवतिया का अभिनंदन किया गया। बागपत के ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, डॉ वीरेंद्र बैंसला, ईश्वर यादव, धर्मवीर प्रमुख, चमन सिंह पाबला, रवि गौतम, लीलू प्रधान कैड़वा, संदीप धामा, प्रदीप धामा, प्रकाश ठेकेदार, जयभगवान यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed