फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dr. Atmaram was associated with BJP for a long time, also contested assembly elections

भाजपा से लंबे समय से जुड़े थे डा. आत्माराम, विधानसभा चुनाव भी लड़ा

Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dr. Atmaram was associated with BJP for a long time, also contested assembly elections
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ डॉक्टर आत्माराम तोमर का फाइल फोटों। - फोटो : BARAUT
डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक से रहे डा. आत्माराम के नजदीकी रिश्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाजपा नेता डा. आत्माराम तोमर काफी समय से भाजपा से जुड़े थे। वह जनता वैदिक कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे, तब उन्होंने कई बड़े भाजपा नेताओं को कॉलेज में बुलाया। उनके राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी से भी काफी नजदीकियां रही थी।
डा. आत्माराम तोमर वर्ष 1991 में भाजपा से जुड़ गए थे। वर्ष 1996 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा सीट से रालोद के पूर्व विधायक गजेन्द्र मुन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। इसके बाद वर्ष 1997 से 2002 तक वह उप्र गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष भी रहे। डा. आत्माराम तोमर जनता वैदिक कॉलेज में प्रधानाचार्य भी रहे। उन्होंने 18 जनवरी 1999 से 31 जून 2016 तक कॉलेज में अपनी सेवाएं दी। प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए बिहार के तत्कालीन राज्यपाल व वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रहे मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय वीरेंद्र वर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विनय कटियार समेत कई बड़े नेताओं को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बुलाया था।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं व गणमान्य लोगों ने जताया शोक
डा. आत्माराम तोमर की हत्या के बाद उनके आवास और पोस्टमार्टम हाउस पर भाजपा नेताओं सहित गणमान्य लोगों का जमावड़ा लग गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. कुलप्रकाश तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार, नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, जिला महामंत्री बिजेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, डा. नीरज कौशिक, सभासद योगेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, पवन शर्मा, अंकित लपराना, गौरव शर्मा, रूपेश सिंह चेयरमैन, वीरेंद्र राणा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र उपेंद्र तोमर, प्रभात स्वामी, विक्रम राणा, विनीत मलिक, सोनू तोमर, सत्यपाल, रवि चौहान, गौरव मलिक ठेकेदार आदि पहुंचे और शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed