{"_id":"6633e1f55d656be9e80c5bd4","slug":"dogs-become-dangerous-in-summer-killing-more-than-300-people-daily-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-112577-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गर्मी में कुत्ते हुए खूंखार, 300 से ज्यादा को रोजाना बना रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गर्मी में कुत्ते हुए खूंखार, 300 से ज्यादा को रोजाना बना रहे शिकार
Fri, 03 May 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गर्मी शुरू होते ही शहर से लेकर गांवों तक कुत्ते खूंखार हो गए हैं। आवारा कुत्ते रोजाना 300 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इनमें भी शहरों के मुकाबले गांवों में कुत्ते काटने के मामले अधिक हैं। सीएचसी और जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए लोगों की लाइन लग रही है। वहीं इस तरह के हालात होने के बाद भी कुत्तों को पकड़वाने के लिए अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
गर्मी में कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं जो लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इसका पता इसी बात से चल रहा है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी पर एंटी रैबीज लगवाने के लिए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी के मुकाबले अब लगभग दो गुणा लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां पहले करीब 150 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते थे, वहीं अब 300 से ज्यादा इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मुकाबले गर्मी में कुत्ते काटने के केस अधिक बढ़ जाते हैं।
-- --
गर्मी में आक्रामक हो जाते हैं कुत्ते
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरविंद त्रिपाठी का कहना है कि गर्मी के मौसम में कुत्ते अधिक आक्रामक हो जाते हैं। गर्मी के कारण कुत्तों में चिड़-चिड़ापन और बेचैनी के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। छाया और ताजे पानी की कमी से भी कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है और वह आक्रामक होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को काट लेते हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
-कुत्तों से बच्चों को दूर रखें
- कुत्तों के काटने पर शरीर की उस जगह को 10 से 12 बार साबुन से धोएं
- घर के आसपास रहने वाले कुत्तों के लिए पानी की व्यवस्था करें
- गर्मी में कुत्तों को परेशान न करें
- पालतू कुत्तों को रैबीज का टीका लगवाएं
-- --
-गांव की गली मोहल्ले में कुत्तों का आंतक बढ़ रहा है। गली में घुमने वाले आवारा कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इनको पकड़वाने का प्रबंध किया जाना चाहिए। अनिल यादव, सिंघावली अहीर
-गांव में कुत्तों की तादात के साथ ही उनका आतंक भी बढ़ रहा है। गर्मी में खुंखार कुत्तों के कारण लोगों का घर से निकला मुश्किल हो रहा है। मेरे यहां कई लोगों को कुत्तों ने काट लिया। मुस्तकीम, सैडभर
-कस्बे में पिछले एक महीने में आवारा कुत्तों ने हमला कर 30 से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। नगर पंचायत को कुत्तों को पकड़वाना चाहिए। - उमेश कुमार, रटौल
-आवारा कुत्ते सबसे अधिक बच्चों पर हमला कर रहे हैं। कुत्तों के डर से बच्चों को घरों से अकेले बाहर नहीं जाने देते हैं। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। -मंसूर रटौल
-- --
वर्जन
-गर्मी में कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुत्ते काटने के मामले बढ़ जाते हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी पर रोजाना तीन सौ से अधिक लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
-शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कुत्तों को पकड़वाने के लिए जल्द ही टीमों का गठन किया जाएगा। - मनीष यादव, अधिशासी अधिकारी बागपत
-पशुपालन विभाग के सहयोग से कुत्तों को पकड़वाकर आबादी से बाहर छुड़वाया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और कार्य योजना बनाई जाएगी। अरूण अत्री, डीपीआरओ