फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM reached Khekdi by bus with 51 officers, heard public problems

51 अफसरों के साथ बस से खेकड़ी पहुंचे डीएम, सुनीं जनसमस्याएं

Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM reached Khekdi by bus with 51 officers, heard public problems
बागपत के खेड़की गांव में अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर खेकड़ी गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के लिए चौंकाने वाला नजारा था। डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह सहित करीब 52 से अधिकारी बस से गांव पहुंचे थे। न किसी मंत्री का आगमन था और न ही कोई बड़ा आयोजन, फिर भी एक साथ पूरे प्रशासनिक अमले को देख हर कोई हतप्रभ था। बस से उतरने के बाद सभी अफसरों ने सरकारी स्कूल में बैठकर गांव में संचालित योजनाओं की ग्रामीणों से जानकारी ली। घर-घर जाकर लोगाें की समस्याएं पूछी और कई का मौके पर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार दोपहर को सभी अधिकारी अपनी गाड़ियों से पहुंचे। डीएम राजकमल यादव ने उनकी गाड़ियों को खड़ा करा दिया। इसके बाद सभी अधिकारियों को बस में बैठाया और खेड़की गांव लेकर पहुंचे। प्राइमरी पाठशाला में सभी अधिकारियों को लेकर बैठ गए तो ग्रामीणों ने समस्याएं रखनी शुरू कर दीं। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई नहीं होने से दूषित पानी घरों में घुसने, सम्मान निधि नहीं मिलने, राशन आदि समेत अन्य समस्याओं को रखा। डीएम ने कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया तो कुछ का निस्तारण जल्द कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि इसी तरह प्रत्येक माह में दो दिन अफसरों किसी भी गांव का चयन करके वहां समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ एडीएम अमित कुमार, सीडीओ रंजीत सिंह, एसडीएम अनुभव सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी पूजा चौधरी, डीएसओ केबी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, बीएसए राघवेंद्र सिंह, कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार, डीपीआरओ अमित कुमार, एआरटीओ सुभाष राजपूत, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन हबीबुल्ला, जिला अभिहीत अधिकारी मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में पहुंचकर डीएम ने पूछी समस्याएं
सरकारी स्कूल में समस्याएं सुनने के बाद डीएम राजकमल यादव सभी अधिकारियों को लेकर गांव में निकल पड़े। कई घरों में पहुंचकर लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा। डीएम ने राशन व पुष्टाहार सही समय पर मिलने के बारे में जानकारी ली। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि उनको राशन सही मिल रहा है। कुछ लोगों ने तालाब में सफाई नहीं होने के कारण बारिश होने पर दूषित पानी घरों में घुसने की समस्या बताई। जिसका समाधान डीएम ने जल्द कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखीं ये समस्याएं
- ग्रामीण पवन शर्मा व भगवत प्रसाद ने बताया कि किसान सम्मान निधि नहीं मिली है। डीएम ने उप निदेशक कृषि को जांच कराकर समस्या का निस्तारण करने के आदेश दिए।
- ग्रामीण राधाकृष्ण ने तालाब में गंदगी होने के कारण ओवरफ्लो की समस्या रखीं। उसका पानी घरों में घुस जाता है। डीएम ने जल्द तालाब की सफाई कराने के लिए कहा।
- ग्रामीण सुनील शर्मा ने क्रेडिट कार्ड व सोलर पंप नहीं मिलने की समस्या रखीं। इसके समाधान के लिए अधिकारियों से कहा गया।
- ग्रामीण सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह नेत्रहीन हैं और उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। डीएम ने डीएसओ से इस बारे में पूछताछ की और उसके घर जाकर सभी कागज पूरे करके राशन देने के निर्देश दिए।
- प्रधान आशीष शर्मा ने बताया कि गांव के लोग नौकरी करने के लिए दिल्ली जाते हैं। ऐसे में एक बस का रात्रि ठहराव गांव में होना चाहिए। डीएम ने एआरटीओ को परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान कराने के लिए कहा।

- ग्रामीण उज्ज्वल शर्मा व राहुल शर्मा ने गांव में जन सुविधा केंद्र खुलवाने की मांग की। डीएम ने कार्यालय में आकर एक पत्र लिखकर देने के लिए कहा, जिससे उसके आधार पर जनसुविधा केंद्र शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed