फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM did not get sugar test machine in camp

डीएम को शिविर में नहीं मिली शुगर टेस्ट मशीन

Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
DM did not get sugar test machine in camp
रटौल स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ करती डीएम - फोटो : BAGHPAT
बागपत/ चांदीनगर/ बालैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रटौल और बड़ागांव मेें रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 3858 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। उधर, डीएम शकुंतला गौतम को निरीक्षण में शुगर टेस्ट की मशीन नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। सीएमओ को मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीसरे रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में 309 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान डीएम ने सतवीर पाल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड दिया। रटौल में आरोग्य स्वास्थ्य मेले पर 313 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में शुगर की टेस्ट करने की मशीन नहीं पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। सीएमओ को निर्देश दिए कि आरोग्य मेले से संबंधित सभी दवाईयां व उपकरण प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध रहनी चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम आरोग्य मेले में आई वृद्ध महिलाओं से रूबरू हुई और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके टंडन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भुजवीर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, एसीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जनपद में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेलों में 3858 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें पुरुष 1456 महिला 1816 बच्चे 586 रहे। 311 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उधर, बालैनी में पीएचसी पुरा महादेव पर डॉ अमित गुप्ता ने 132 मरीजों की जांच की। 32 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed