{"_id":"5d8d0a058ebc3e93c52efd6c","slug":"diyangon-ko-aaj-upkaran-vitrit-honge-baghpat-news-mrt445289661","type":"story","status":"publish","title_hn":"819 दिव्यांगों को आज वितरित होंगे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
819 दिव्यांगों को आज वितरित होंगे उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
819 दिव्यांगों को आज वितरित होंगे उपकरण
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को जिले के 819 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। सीडीओ पीसी जायसवाल ने तैयारियों की समीक्षा की।
27 सितंबर शुक्रवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में जिले के 819 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किए जाएंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कृष्णपाल गुर्जर और सांसद डॉ सत्यपाल सिंह होंगे। दिव्यांगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उन्हें लाने-जाने और खाने-पीने की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि आकस्मिक चिकित्सा के लिए सीएमओ, मंच प्रभारी पीडी, लाभार्थियों के भोजन वितरण की व्यवस्था उपायुक्त स्वत: रोजगार, मंच की तकनीकी जांच के प्रभारी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग, वयोश्री योजना प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी, 20 सफाई कर्मचारियों की तैनाती डीपीआरओ, ब्लॉकों में कार्यक्रम स्थल तक बसों की व्यवस्था के लिए एआरटीओ, वीआईपी व्यवस्था के प्रभारी डीएसओ, एडिप योजना प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी। योजना के तहत 182 दिव्यांग को मोटर चलित वाहन दिया जाएगा। दिव्यांगजन विभाग से दिव्यांगों को 599 और समाज कल्याण की वयोश्री योजना से 220 उपकरण दिए जाने निर्धारित है।