फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Divisional commissioner listened to public problems

Baghpat News: मंडलायुक्त ने सुनी तहसील में जनसमस्याएं

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner listened to public problems
केन्द्रीय विद्यालय बावली के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान जांच करती मंडलायुक्त आयुक्त स? - फोटो : BARAUT
संपूर्ण समाधान दिवा में 97 शिकायतें प्राप्त हुईं, मौके पर पांच निस्तारित
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्परता से सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करें। खासतौर पर जमीन संबंधी वादों को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करें। इस दौरान कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
यहां मंडलायुक्त ने कहा कि आम व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो उसे गंभीरता से लिया जाए। अधिकारी मौके पर पहुंचकर निस्तारण करें। अनावश्यक रूप से तहसील दिवस में या कार्यालय में किसी को चक्कर न लगाने पडे़ं। आयुक्त ने कहा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने यहां आए दिव्यांग को कंबल दिया और उन्होंने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांगों को पेंशन समय से मिले। इससे पूर्व तहसील पहुंचने पर मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया। वहीं, डीएम राजकमल यादव ने बरगद का पौधा लगाया। पौधों की देखभाल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यहां एसपी नीरज कुमार जादौन समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह शिकायतों का निस्तारण
खेकड़ा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 18 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा यादव ने समस्याएं सुनीं। 18 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से छह शिकायतों का निस्तारण कराया गया। शेष 12 शिकायतों को निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। समाधान दिवस में राजस्व की 12, कृषि विभाग की एक, विद्युत निगम की दो, पुलिस विभाग की दो और नगरपालिका की एक शिकायत समेत कुल 18 शिकायतें आईं। इस दौरान सीओ विजय चौधरी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed