{"_id":"66303160c303d5b55609d2e6","slug":"district-slipped-from-first-to-20th-position-in-communicable-disease-control-campaign-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112490-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पहले से 20वें नंबर पर खिसका जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पहले से 20वें नंबर पर खिसका जिला
Tue, 30 Apr 2024 05:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत। फॉगिंग, साफ-सफाई और जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन सही से नहीं होने पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बागपत पहले पायदान से खिसककर 20वें स्थान पर पहुंच गया। 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की डीएम अब मंगलवार को समीक्षा करेंगे।
जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें संक्रामक रोगों से बचाव और जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी कई विभागों को दी गई है। इसके अलावा अलग-अलग कार्य भी सौंपे गए हैं। जिसकी शुरुआत में अच्छी प्रगति होने पर बागपत जिला पहले पायदान पर पहुंच गया था, लेकिन अब खिसककर 20वें पायदान पर पहुंच गया। शासन से जजावरी हुई रिपोर्ट में जिला पंचायत राज विभाग के पंचायत सचिवों और जिला कार्यक्रम विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सुस्ती माना जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पहले से 20वें स्थान पर खिसकने पर अधिकारी प्रगति बढ़ाने में जुट गए। इस मामले में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की जाएगी। जिसकी लापरवाही उजागर होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
दस विभाग कर रहे काम
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए दस विभागों की संयुक्त कार्ययोजना बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग, नगर निकाय, जिला पंचायत राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जिला पंचायत, कृषि रक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, जल निगम समेत अन्य विभागों को शामिल किया गया है।