फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Development Officer's order, workers will stay till late night

Baghpat News: जिला विकास अधिकारी का फरमान, देर रात तक रुकेंगे कर्मी

Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
District Development Officer's order, workers will stay till late night
बागपत। जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने विकास भवन के कर्मियों के लिए देर रात तक कार्यालय में रुकने का फरमान जारी किया है। उनका यह फरमान एक कागज पर मुहर लगाकर जारी किया गया है। इसके वायरल होने पर जिला विकास अधिकारी ने पूरा मामला सीडीओ पर डाल दिया। उन्होंने सीडीओ की मदद के लिए कर्मी रोकने का आदेश जारी करने की बात कह दी।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अधिकारी राहुल वर्मा के पास चार अन्य विभागों के चार्ज है। उन पर जिला विकास अधिकारी, मनरेगा उपायुक्त, एनआरएलएम उपायुक्त, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त चार्ज हैं। एक ही अधिकारी को इतने चार्ज दिए जाने पर सवाल उठते रहते हैं और उन पर सचिवों के तबादलों को लेकर भी सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन

वहीं अब उन्होंने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिससे विकास भवन के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने रजिस्टर के कागज पर हाथ से लिखा आदेश बनवाकर अपनी मुहर लगवाने के साथ ही हस्ताक्षर किए हैं। उसमें लिखा गया है कि वह देर रात तक विकास भवन में कार्य के लिए रुकते हैं इसलिए अन्य कर्मी भी देर रात तक ही विकास भवन में रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीडीओ देर रात कार्यालय में रहते हैं और उनकी मदद के लिए कर्मी की जरूरत होती है। इसलिए कर्मियों को देर रात तक रोस्टर के अनुसार रुकने के आदेश दिए गए हैं। - राहुल वर्मा, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed