फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dispute over land possession, police deployed

Baghpat News: जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, पुलिस तैनात

Sat, 26 Apr 2025 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 26 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute over land possession, police deployed
बागपत। निवाड़ा गांव में शुक्रवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसको लेकर बवाल की आशंका को देखते हुए टेंट लगाकर पुलिस तैनात करनी पड़ी। उधर, राजस्व अफसरों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निवाड़ा निवासी अहसान ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां अख्तरी के नाम कुछ जमीन है। बृहस्पतिवार को कुछ लोग आए और जमीन पर कब्जा करने के लिए नींव खोदाई कर भराव करवाने लगे। उसने परिवार वालों के साथ वहां जाकर कब्जा करने का विरोध किया तो बैनामा होने की बात कहकर उनके साथ मारपीट का प्रयास करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी मां अख्तरी की पेंशन बनवाने के बहाने बैनामा के दस्तावेज पर अंगूठा लगवाकर धोखाधड़ी की गई। पुलिस में शिकायत करने पर काम रुकवा दिया गया। वहां पुलिस को तैनात किया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी जमीन के कागज पुलिस को दिखाए हैं और अब एसडीएम के यहां से उनकी जांच कराई जाएगी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाद को देखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जमीन पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed