फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discontinuation work for highway construction, shopkeepers uneasily

हाईवे निर्माण के लिए नाला खुदाई का कार्य शुरू, दुकानदारों में बेचैनी

Wed, 02 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Discontinuation work for highway construction, shopkeepers uneasily
अग्रवाल मंडी टटीरी मे नाले का निर्माण कार्य करती जेसीबी मशीन - फोटो : BAGHPAT
मेरठ-बागपत हाईवे 334 बी पर सड़क के बीच से 13-13 मीटर दोनों साइड में जगह ली जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मेरठ-बागपत हाईवे 334 बी के निर्माण के लिए कस्बे में नाला खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। सड़क के बीच से 13-13 मीटर दोनों साइड में जगह ली जाएगी। नाला खुदाई का कार्य शुरू होने से सड़क के किनारे के दुकानदारों व मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।
बुधवार को सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने कस्बे में नाले के निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने नाले के लिए लगाए गए निशान से दुकानदारों ने अपने-अपने चबूतरे हटाने शुरू कर दिए। बुधवार को पेट्रोल पंप के सामने वाली साइड से मशीन से खुदाई का कार्य शुरू किया गया। सड़क के बीच से 13-13 मीटर दोनों साइड में जगह ली जाएगी। नगर में बुधवार को रेलवे लाइन के पार नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्व में व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने कंपनी के अधिकारियों से मिलकर 12 मीटर पर निर्माण कार्य कराने की मांग की थी। कंपनी के कर्मचारियों के 13 मीटर पर ही कार्य शुरू करने से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

250 दुकानें व मकान आ रहे सड़क की जद में
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में 13 मीटर में नगर की करीब ढाई सौ दुकान, मकान, दो मंदिर व बैंक निर्माण की जद में आ रहे है। इससे नागरिकों को काफी नुकसान होगा। व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल कंपनी के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed