फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dirt being dumped on Gandhi Road for 25 years

गांधी रोड पर 25 साल से डाली जा रही गंदगी

Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dirt being dumped on Gandhi Road for 25 years
परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर सफाई कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गांधी रोड पर 25 सालों से डाली जा रही गंदगी के विरोध में शनिवार को आसपास के रहने वालों लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द इसके निस्तारण कराने की मांग की।

क्षेत्रवासियों का कहना था कि गांधी रोड पर तीन-चार निजी अस्पताल है, जिनमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग उपचार के लिए आते है। इसके बावजूद 25 साल से इस मार्ग पर गंदगी डाली जा रही है। गंदगी के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से आमजन के साथ-साथ अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी सांस लेने में दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। न तो प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही नगरपालिका के अफसर। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। उधर, नगरपालिका के सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का कोई हल निकाला जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में वरुण बंसल, राहुल, प्रमोद, सुमित, असरानी, ऋषिपाल, ऋषभ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed