{"_id":"62daf9609b7eb61ce3216fba","slug":"dios-inspected-book-shops-baghpat-news-mrt5980994200","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने किया किताबों की दुकानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने किया किताबों की दुकानों का निरीक्षण
विज्ञापन
बागपत के बड़ाबाजार स्थित दुकान पर किताबों की जांच करते डीआईओएस रवीन्द्र सिंह
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने किया किताबों की दुकानों का निरीक्षण
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानों पर उपलब्ध किताबों की जांच की। उन्होंने दुकानदारों को एनसीईआरटी की पुस्तकों की निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए और निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तक से शिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार अपने फायदे के लिए दूसरे प्रकाशन की महंगी किताबें बेच देते हैं। जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त भार पड़ता है।
शुक्रवार को नगर में पुस्तक विक्रेताओं की तीन दुकानों का निरीक्षण कर किताबों की जांच की। जांच के दौरान दुकानदारों को एनसीईआरटी की किताबों की बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर किताबों की बिक्री न करने और कोई भी अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने दुकानदारों को दो दिन में दुकानों पर उपलब्ध किताबों की लिस्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में वरिष्ठ लिपिक जयप्रकाश रुहेला व रोहित चौहान भी मौजूद रहे।