फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dharmendra Kirthal announced a reward of 50 thousand rupees

धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Kirthal announced a reward of 50 thousand rupees
धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
विज्ञापन

किरठल गांव के किसान इरशाद अली की हत्या में चल रहा फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गतिविधियां तेज होते ही पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव के किसान इरशाद अली की हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि किरठल की पट्टी मूले जाट निवासी इरशाद अली (58) की 12 दिसंबर को खेत में गन्ना छीलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इरशाद के बेटे सद्दाम हुसैन ने कुख्यात धर्मेंद्र किरठल, सुन्हैड़ा गांव निवासी सतेंद्र मुखिया, मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी सुभाष उर्फ छोटू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के लिए सीओ बड़ौत के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई थीं। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव की रंजिश में हत्या की गई है। एएसपी ने बताया कि धर्मेंद्र किरठल पर आईजी प्रवीण कुमार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन

धर्मेंद्र पर 49 मुकदमे दर्ज
धर्मेंद्र किरठल पर हत्या, लूट, रंगदारी के 49 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र पर हत्या के ही 15 से अधिक मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed