फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees gathered in Chausath Riddhi Vidhan

Baghpat News: चौसठ रिद्धि विधान में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 01 May 2024 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Chausath Riddhi Vidhan
फोटो संख्या 7
विज्ञापन

बड़ौत। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नेहरू रोड में मंगलवार को आचार्य छुल्लक सागर महाराज के सानिध्य में चौसठ रिद्धि विधान का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीजी को पाण्डुक्षिला पर विराजमान किया गया। इसके बाद बारी-बारी से इंद्र नरेश जैन, कपिल जैन, आकाश जैन, रिशु जैन, राजीव जैन और सभी इंद्रों ने श्री शांतिनाथ और पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद छुल्लक सहज सागर ने अपने मुख से शांति धारा कराई। साथ ही दैनिक पूजा की गई, जिसमें चौबीस भगवान बीस तीर्थंकर देव शास्त्र गुरु और अन्य की पूजा की गई। मांडले पर चारों कोने में 4 कलश स्थापित किए, जिसके बाद चौसठ रिद्धि विधान का आयोजन हुआ। इसमें सौधर्म इंद्र कपिल जैन, इंद्र विनय जैन, संयम जैन, अनिल जैन ने मांडले पर 64 अर्घ्य अर्पित किए। विधान छुल्लक सहज सागर ने ही कराया। इस अवसर पर जैनाचार्य ने बताया कि जीवन में साधुओं के दर्शन से जीवन में शीतलता आती है। वहीं जहां साधुओं का आना-जाना होता रहता है, वह धरती बड़ी भाग्यशाली होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्येंद्र जैन, नरेश चंद जैन, कपिल जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, विनय जैन, संयम जैन, गीता जैन, सुधा जैन, लता जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed