फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development work, including a library and open gym, will be carried out using funds from the Member of Parliament's constituency development fund.

Baghpat News: सांसद निधि से पुस्तकालय और ओपन जिम सहित होंगे विकास कार्य

Sun, 18 Jan 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Development work, including a library and open gym, will be carried out using funds from the Member of Parliament's constituency development fund.
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की निधि से गांवों में पुस्तकालय व ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही अन्य विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव दे दिए हैं। उन्होंने एक करोड़ 15 लाख रुपये के प्रस्ताव ग्राम्य विकास विभाग को दे दिए हैं और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से सांसद निधि की किस्त आ गई थी, जिसके बाद ग्राम्य विकास विभाग ने रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से प्रस्ताव मांगे थे। उन्होंने एक करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्य कराने के प्रस्ताव दे दिए हैं। इनमें चित्तमखेड़ी गांव हरिजन चौपाल का निर्माण कराने के लिए दस लाख रुपये, कहरका गांव में 12 लाख रुपये से पुस्तकालय का निर्माण कार्य शामिल है। दाहा गांव में युवाओं के लिए चार लाख रुपये से जिम बनाया जाएगा। बदरखा गांव में चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय के सामने इंटरलॉकिंग का निर्माण, पाबला बेगमाबाद, दोघट, फैज्जलापुर, भड़ल, चीत्तम खेड़ी, कमाला, पलड़ी, सलावतपुर खेड़ी, बसा टीकरी, पाली, जोनमाना, फखरपुर, बिजरौल, नंगला जाफराबाद, निवाड़ा, बसी, ग्वालीखेड़ा, ईदरीशपुर, मवीकलां, बोपुरा, बुढ़पुर, जिवाना गुलियान आदि गांवों में मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। सांसद के प्रस्ताव मिलने के बाद अब ग्राम्य विकास विभाग ने कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव मिल गए है और जल्द ही कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed