फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development stuck due to e-gateway will start again now

Baghpat News: ई-गेटवे से अटका रहा विकास, अब दोबारा शुरू होगा

Thu, 26 Oct 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Development stuck due to e-gateway will start again now
बागपत। ई-गेटवे पोर्टल बंद होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अटके रहे, जिसके चलने के बाद अब दोबारा विकास कार्य शुरू कराये जाएंगे। ई-गेटवे पोर्टल न चलने के कारण ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ था। इसके दस दिन बाद दोबारा चलने के बाद अफसरों ने भुगतान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भुगतान ई-गेटवे पोर्टल से कराने के आदेश जारी किये गये थे, जिसकी लखनऊ मुख्यालय से मॉनिटरिंग कराई जा रही है। इसमें ग्राम पंचायतों में वित्त आयोग के बजट से होने वाले विकास कार्यो का भुगतान सीधे खातों में कराया जा रहा है। कुछ दिन पहले ई-गेटवे पोर्टल बंद हो गया था। इसके बंद होने के कारण ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भुगतान और विकास कार्य अटक गये थे। जिस कारण ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन कायाकल्प, खड़ंजों, सीसी रोड का निर्माण, पंचायतघरों का भुगतान, हैंडपंप रिबोर कराने समेत अन्य विकास कार्य अटक गये थे। दस दिन तक ई-गेटवे पोर्टल बंद होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह बंद हो गए। इसके चलते अब ई-गेटवे पोर्टल अब फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके चलते पिछले दस दिन से ठप पड़े विकास कार्य अब दोबारा शुरू कराये जाएंगे। उधर, ई-गेटवे पोर्टल चालू होने के बाद ग्राम पंचायतों में कराये गये विभिन्न कार्यों का डेढ़ करोड़ रुपये भुगतान भी करा दिया गया।
विज्ञापन

----
वर्जन-ई-गेटवे पोर्टल कुछ दिन बंद रहा, जिस कारण विकास कार्यों का भुगतान नहीं कराया जा सका। अब गेटवे पोर्टल फिर शुरू हो गया है, जिससे भुगतान शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित विकास कार्यों पर काम कराया जा रहा है। अमित त्यागी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed