{"_id":"63752847bea17a4e3c133b69","slug":"destitute-cattle-destroying-crops-uproar-baghpat-news-mrt613943766","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा गोवंश कर रहे फसलों को बर्बाद, किसानों का बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा गोवंश कर रहे फसलों को बर्बाद, किसानों का बैठक में हंगामा
विज्ञापन
किसान बैठक में किसानों की समस्या सुनते डीएम राजकमल यादव व अधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस पर आयोजित बैठक में किसानों ने निराश्रित गोवंश नहीं पकड़े जाने और फसलें बर्बाद करने पर हंगामा किया। इसके अतिरिक्त किसानों ने बैठक में काफी समस्याएं उठाईं और जल्द निस्तारण की मांग उठाई।
किसान दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने मीतली-बसौद मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके निराश्रित पशुओं को पकड़वाने की मांग की थी। जिस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गांव में गोवंश दिखाई नहीं देने की रिपोर्ट लगा दी। हालांकि खेतों में 100 से अधिक गोवंश घूमते रहते हैं। सांकरौद गांव के किसान कंवरपाल ने गन्ना बांड अधिक चढ़ाया जाने की शिकायत दी। उधर, चौगामा नहर में पानी नहीं छोड़ने और सिंचाई विभाग के अधिकारी के बैठक में नहीं आने पर रोष जताया।
चिह्नित क्षेत्र खाली छोड़ें
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने गोवंश की समस्या का समाधान कराने के लिए गो अभ्यारण्य बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए क्षेत्र चिह्नित कर खाली छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
डीएपी की आपूर्ति कराई जाए
लहचौड़ा के शिवदत्त शर्मा ने सहकारी समितियों पर डीएपी की किल्लत की समस्या उठाई। जल्द डीएपी की आपूर्ति कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीएपी की कमी के कारण खेतों में गेहूं की बुआई पिछड़ रही है।
नहीं बदली जर्जर लाइन
भाकियू पदाधिकारी उपेंद्र तोमर कहा कि जंगल में बिजली लाइन बदलने के लिए एक साल पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी और उसका सामान भी खरीद लिया परंतु अभी तक जर्जर लाईन नहीं बदली गई। इससे हादसे की आशंका है।
निकासी के लिए पाइप लगवांए
मौजिजाबाद नांगल गांव के किसानों ने कहा कि उनके गांवों के जंगल से होकर गुजर रहा कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें बरसात के समय में पानी निकासी का रास्ता रुक गया है। इसके लिए पहले ही पाइप डलवाने की मांग की।
नोड्यूज नहीं देने का आरोप लगाया
नैथला के किसान ने स्टेट बैंक के अधिकारियों पर ऋण जमा कराने के लिए नोड्यूज नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2.40 लाख रुपये का ऋण जमा होने के बाद भी उसे चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
किसानों की समस्या सुने अधिकारी : सीडीओ
सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने कहा कि सभी अधिकारी किसानों की समस्या का समाधान कराएं और संयमित भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि किसानों से अभद्रता की शिकायतें नहीं आनी चाहिए।

किसान बैठक में किसानों की समस्या रखता किसान- फोटो : BAGHPAT

किसान बैठक में अधिकारियों की समस्याओं के बारें में बताते भाकियू के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता- फोटो : BAGHPAT