फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deshkhap Chaudhary Surendra Singh says that BJP MP and MLA should resign

देशखाप के चौधरी बोले- किसानों की बात नहीं मनवा सकते तो इस्तीफा दें भाजपा के सांसद-विधायक

Fri, 19 Feb 2021 04:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Feb 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Deshkhap Chaudhary Surendra Singh says that BJP MP and MLA should resign
देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

बागपत में सर्वसमाज और सर्वखाप चौधरियों की पंचायत ने कहा भाजपा के सांसद और विधायक किसानों की मांग नहीं मनवा सकते तो पदों से इस्तीफा दे दें। किसानों की वोट के दम पर ही वह लोकसभा और विधानसभा तक पहुंचे हैं। कृषि कानूनों पर भाजपा नेता किसानों को समझाने के लिए ना निकलें, अपने घर ही रहें। चेताया कि हर बात का हिसाब रखा जाएगा। भविष्य में भी नेताओं को किसानों के वोट की जरूरत पड़ेगी, तब जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन


बड़ौत की पट्टी चौधरान में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर सर्वखाप चौधरियों की पंचायत हुई। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष सिंह, देशखाप नाई समाज के चौधरी गंगाराम, अनुसूचित जाति के चौधरी श्योराज सिंह, कश्यप समाज के चौधरी ओमवीर कश्यप और सैफी बिरादरी के चौधरी हाजी इकबाल पंचायत में शामिल हुए। खाप चौधरियों ने करीब एक घंटे तक किसान आंदोलन पर चर्चा की।
विज्ञापन


देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा के सांसद और विधायकों को उनकी मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष रखकर पूरी करानी चाहिए। किसानों ने जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुना था। किसान आज मुसीबत में है, अगर भाजपा के सांसद और विधायक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करा सकते तो इस्तीफा देकर किसानों के बीच पहुंच जाएं, उनका अभिनंदन किया जाएगा। किसानों की मांग पूरी होने तक सांसद और विधायक किसानों से दूर ही रहें। यह भी चेताया कि भविष्य में भी चुनाव होने हैं, किसानों के वोटों की फिर जरूरत पड़ेगी और देश का अन्नदाता हर बात याद रखेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता चौबीसी चौधरी सुभाष सिंह और संचालन थांबेदार चौधरी यशपाल सिंह ने किया। थांबेदार यशपाल सिंह, थांबेदार जयपाल बावली, थांबेदार ओमवीर हिलवाडी, थांबेदार रामकुमार बामनौली, थांबेदार श्याम सिंह मलकपुर, नाई समाज से चौधरी गंगाराम, एससी वर्ग से श्योराज, कश्यप समाज के चौधरी ओमवीर सिंह, सैफी समाज के चौधरी हाजी इकबाल, दरियाव सिंह, अरूण तोमर बॉबी, रविन्द्र प्रधान बिजरौल, तेजपाल बावली, विनोद खेड़ा, गौरव बड़ौत, रविन्द्र, नरेश ठेकेदार, मुनेश बरवाला शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed