फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deshkhap Chaudhary and Thambedar left for Singhu Border

सिंघु बार्डर के लिए रवाना हुए देशखाप चौधरी व थांबेदार

Fri, 25 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Deshkhap Chaudhary and Thambedar left for Singhu Border
बड़ौत। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के सिंघु बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को पट्टी चौधरान से देशखाप चौधरी और थांबेदार रवाना हुए। इससे पूर्व देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर थांबेदार व किसानों की बैठक संपन्न हुई। सुरेंद्र तोमर ने कहा कि यह कानून किसानों को बर्बाद कर देगा। किसानों को एकजुट होकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। सरकार चाहती है कि किसानों में फूट पड़ जाए और चल रहा किसान आंदोलन का धरना कमजोर हो जाए, लेकिन अब किसान सब समझ गए है। थांबेदार यशपाल तोमर व थांबेदार जयपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को तबाह करने के लिए नई-नई कृषि नीतियों का पारित कर रही है। यह अब बर्दास्त नहीं होगा। बाद भी सभी देशखाप चौधरी के नेतृत्व में सिंघु बार्डर के लिए रवाना हो गए। रवाना होने वालों में चौबासी खाप चौधरी सुभाष छपरौली, जयपाल सिहं, संजू, मुनेश बरवाला, गौरव बड़ौत, राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed