फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Description of childhood pastimes of Lord Krishna

Baghpat News: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Wed, 31 May 2023 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Description of childhood pastimes of Lord Krishna
- श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बिनौली तेड़ा के श्रीराम आश्रम दुर्गा मंदिर में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा प्रवक्ता आचार्य रामस्वरूप चतुर्वेदी ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई।

उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। उन्होंने कृष्ण जन्म की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाल। साथ ही कहा कि 24 लाख योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सारी मर्यादाएं तोड़ीं तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। वहीं अहंकार का नाश होता है। साथ ही मनुष्य बुद्धिबल, मनोबल व शारीरिक शक्ति रूप से संपन्न होता है। कथा में वैष्णदास महाराज, महंत राहुल दास महाराज, प्रेमदास महाराज, कार्तिक गिरी महाराज ने भी भक्तगणों को उपदेश दिए। कथा में समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed