{"_id":"650ecf3175553530ef0d1269","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-reached-baghpat-and-inspected-these-instructions-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, निरीक्षण कर दिया ये निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, निरीक्षण कर दिया ये निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया
Sat, 23 Sep 2023 05:17 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 Sep 2023 05:17 PM IST
सार
Baghpat News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यदायी संस्था मनोयोग से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
बागपत पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बागपत के एक दिवसीय दौरे में निर्माणधीन परियोजना विशेष शाखा अभिसूचना विभाग के पुलिस लाइन परिसर में श्रेणी ए के दो एवं टाइप बी श्रेणी के चार आवासों का निरीक्षण किया। यह तीन करोड़ 85 हजार की परियोजना है, जिसे प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। जिसमें कार्य फिनिशिंग की और चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था मनोयोग से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परियोजना समय अंतर्गत विभाग को हैंडओवर हो जाए। डिप्टी सीएम ने परियोजना परिसर में मौलश्री का पौधारोपण किया और सभी को पौधा लगाए जाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने अशोक का, सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने मौलश्री, विधायक योगेश धमाजी ने वॉटलपाम व जिलाधिकारी ने अशोक का पौधा लगाकर लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा पौधे हमें जीवन देते हैं पौधे हमें शुद्ध वायु देते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था