फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of SP and Kisan Sangathan on paper leak

पेपर लीक होने के विरोध में सपा और किसान संगठन का प्रदर्शन

Mon, 29 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of SP and Kisan Sangathan on paper leak
बागपत। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रद्द होने पर कलक्ट्रेट और किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा शीघ्र कराने और परीक्षार्थियों को निशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं परीक्षा रद्द होने से प्रदेश के 21 लाख परीक्षार्थियों के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने 15 दिन में परीक्षा आयोजित कराने, परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए बस व ट्रेन में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था करने और परीक्षार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसमें सभा जिलाध्यक्ष वसीम खोखर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, सोनू यादव, सन्नी यादव, आशीष पंवार, इमरान प्रधान, फिरोज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर परीक्षा जल्द कराने की मांग की। अनु मलिक ने एक माह में परीक्षा न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसालूराम, मोनू यादव, धीरज पूनिया, प्रयाग राणा, सौरभ कौशिक , अमित, यशवीर सिंह, बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed