फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of Hindu Jagran Manch against cow slaughter

हिंदू जागरण मंच का गोवंश कटान के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Hindu Jagran Manch against cow slaughter
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में गोवंश कटान की सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने गांव के ही कुछ लोगों पर गोवंश कटान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में गोवंश कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन पहले कोताना गांव के यमुना किनारे गोकशी हुई थी। आरोप लगाया कि गोवंश कटान करने के बाद प्लास्टिक के कट्टों में गोवंश के अवशेष तालाब किनारे डाल दिए गए। इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख गड्ढे को खोदकर उसमें से कट्टों में भरे अवशेषों को निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर मधुसूधन शास्त्री, रणकौशल कश्यप, जयकुमार, हरेंद्र बलियान, अमित, प्रवीण शास्त्री, पवन कोताना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed