फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of angry villagers of Rehna

दस दिनों से उखड़ा पड़ा खंड़जा, ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत

Sat, 05 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry villagers of Rehna
बड़ौत के रहतना गांव में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। रहतना गांव में करीब दस दिन से खड़ंजा उखड़ा पड़ा है। यह ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। उन्हें आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शिकायत किए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में एकत्रित होकर समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है। मार्ग काफी जर्जर हो चुका था, इसे बनवाने के लिए दस दिन पहले उखड़वा दिया। अभी तक इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। जिस कारण गांव की गलियों व मोहल्ले का गंदा पानी इस मार्ग में भरने लगा है। पूरे मार्ग पर कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिस पर पैदल चलना दूभर हो गया है। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और जल्द मार्ग न होने पर तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। उधर, बीडीओ राजीव शर्मा ने बताया कि इस संबंध में ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान को जल्द से जल्द निर्देशित किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जोनी तोमर, भूरा, श्रवण तोमर, प्रदीप, संजीव, रामकिशन आदि शामिल रहे।

रहतना गांव में कीचड़ भरी गली से जाते लोग।

रहतना गांव में कीचड़ भरी गली से जाते लोग।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed