{"_id":"606363468ebc3ec89761f783","slug":"demonstration-for-cut-in-underpass-under-construction-baghpat-news-mrt532147639","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अंडरपास में कट के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन अंडरपास में कट के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
रेलवेे के क्षेत्रीय प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बली फाटक पर बनाए जा रहे अंडरपास में कट की मांग को लेकर मंगलवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रेलवेे के क्षेत्रीय प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल बली के नेतृत्व में बली, निबाली, ब्राह्मणपुट्ठी, गाधी आदि के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास का वर्तमान नक्शा यातायात के लिए सुलभ नहीं है। वाहनों के मुड़ने में काफी परेशानी होगी। इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाएं। भूमिगत मार्ग के पूरब और पश्चिम दिशा में निर्माण किया जा रहा है। इससे भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी रहेगी। रेलवे लाइन के दोनों दिशाओं में सुलभ रास्ते का निर्माण कराया जाएं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान नीरज शर्मा ब्राह्मण पुट्टी, सुंदर भाटी निबाली, भोपाल सिंह, राजू, ओमप्रकाश, बाबूराम, अंकित, अरुण, विनोद, सतवीर, सुरेंद्र, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंडित राधे कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।