{"_id":"61aa5cbc2c811823974300a9","slug":"demonstration-against-the-plight-of-panchayat-ghar-baraut-news-mrt567361936","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत घर की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत घर की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने ग्राम सचिव व प्रधान पर लगाया अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पंचायत घर की बदहाल हालत को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने पंचायत घर में प्रदर्शन किया। ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान पर अनदेेेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र ने बताया कि पंचायत घर की हालत बहुत दयनीय है। परिसर और बाहर गंदगी का साम्राज्य है। ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है, जबकि लाखों रुपयों की लागत से पंचायत घर का निर्माण इसलिए कराया गया था कि ताकि समय-समय पर ग्राम प्रधान व सचिव ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुन सके। आज तक पंचायत घर मेें कोई विकास कार्यों की बैठक नहीं हुई। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन व मांग करने वालों में जयपाल, देशपाल, राजीव, अमरपाल, धर्मेन्द्र शामिल रहे।
उधर, बीडीओ ज्योति बाला का कहना था कि यदि ऐसा हो रहा है तो मामला गंभीर है। ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान से इसको लेकर जवाब मांगा जाएगा।