फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to stop rising crime

बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग

Mon, 22 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop rising crime
बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

बागपत। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम शकुंतला गौतम से मुलाकात की। उन्होंने डीएम से जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
उनका कहना है कि जिले में गोकशी, हत्या, लूट और राहजनी चरम सीमा पर है और प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की चिंता नही है। अपराधिक घटनाओं से जिले की जनता त्रस्त है। भाकियू किसानों और जनता की लड़ाई लड़ती आ रही है और लड़ती रहेगी। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, रमन पंवार, महिपाल सिंह, श्रीपाल गुर्जर, विक्रम सिंह, गुल्लु गुर्जर, प्रियांशु, बिट्टू, सन्नी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग
बागपत। इब्राहिमपुर माजरा के दलित बस्ती के लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में गांव के एक दबंग युवक पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उक्त युवक के प्लाट के पास सरकारी जमीन है। दबंग ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रास्ते में दीवार बना दी है। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने डीएम शकुंतला गौतम से दीवार को हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जहान सिंह, अनिल, विपिन, ब्रजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed