फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to expedite the opening of the railway overbridge and the Baraut-Malakpur culvert at Tatiri

Baghpat News: टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज व बड़ौत-मलकपुर पुलिया को जल्द चालू करवाने की मांग

Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to expedite the opening of the railway overbridge and the Baraut-Malakpur culvert at Tatiri
टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज व बड़ौत-मलकपुर पुलिया को जल्द चालू करवाने की मांग को लेकर बागपत कलक्ट्
- किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट में पहुंचे, डीएम व एसपी से वार्ता कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज व बड़ौत-मलकपुर पुलिया को जल्द चालू करवाने की मांग की है। उन्होंने डीएम दिव्यांशु पटेल व एसपी पूर्णेंदु सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा कि अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक भी इसको चालू नहीं किया गया है। इसके कारण लोगों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब चीनी मिलों का पेराई सत्र भी शुरू हो जाएगा और ऐसे में ओवरब्रिज चालू नहीं होने से किसान परेशान होंगे। इसके अलावा मलकपुर-बड़ौत मार्ग पर कई पुलिया को ठीक कराकर चालू करवाने की मांग है।
विज्ञापन

उन्होंने अहैड़ा गांव में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य जल्द पूरा कराने, किसानों की सुविधा के लिए जिले में यूरिया खाद व डीएपी डिपो स्थापित कराने, किसानों को समय खाद व यूरिया दिलवाने, 1857 की क्रांति में योगदान देने वाले बसौद व बिजरौल को सरकारी अभिलेखों में क्रांतिकारी ग्राम घोषित करने, गोवंश को पकड़वाने, मलकपुर मिल से निकलने वाले गंदे पानी की उचित व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह धरना देने के लिए मजबूर होंगे। डीएम ने उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी, युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रवक्ता परवेज अहमद, संदीप प्रधान, जितेंद्र ढाका, प्रवेंद्र राणा, मनोज आर्य, नदीम बरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed