फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand raised to remove stones dumped in Yamuna in UP border

Baghpat News: यूपी सीमा में यमुना में डाले गए पत्थरों को हटाने की उठाई मांग

Thu, 20 Aug 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to remove stones dumped in Yamuna in UP border
बड़ौत। यमुना खादर में हरियाणा प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा में पत्थर डाले जाने का मामला सामने आया है। काकौर और बदरखा गांव के ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए तहसील में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर पत्थर डालने का कार्य रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हरियाणा प्रशासन ने सीमांकन के बाद भी यूपी की तरफ पत्थर डाले हैं। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि यमुना खादर में सीमांकन के बाद पिलर लगाए गए थे। पिलर लगाने के बाद भी हरियाणा के प्रशासन द्वारा यूपी की सीमा में पत्थर डालने का काम शुरू दिया, जिससे हरियाणा की तरफ कटान न हो सके। किसानों का आरोप है कि इन पत्थरों के कारण यूपी की सीमा में कटान बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

सुधीर, वीरेंद्र और हरपाल सहित कई किसानों ने अपनी शिकायत में कहा है कि इससे उनकी कृषि भूमि और फसलें यमुना नदी में बह सकती हैं। उन्होंने पत्थरों को हटाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी बाल कृष्ण सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम को यमुना खादर में भेजकर मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रशासन ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed