{"_id":"5e1cb6818ebc3e87f846ee91","slug":"decorating-market-for-makar-sankranti-baghpat-news-mrt4635425132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति के लिए सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति के लिए सजा बाजार
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार में गुड़ व मेवा की खरीदारी बढ़ गई है। दुकानों पर तिल आदि मेवों की डिमांड है। बाजार में भीड़ नजर आने लगी है। खास बात यह है कि गत वर्ष की अपेक्षा मेवों के मूल्यों में 20 प्रतिशत महंगाई बढ़ गई है।
मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसे देखते हुए दुकानें सजने लगी है। दुकानों के अलावा ठेेलों पर भी मेवा का बाजार सज गया है। राई में हल्के दानों की अपेक्षा बड़े दानों की ब्रिकी अधिक हो रही है। गुड़ के विक्रेता सचिन ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ब्रिकी ठीक होने की संभावना है। अभी तीन दिन बाकी है। इसलिए ब्रिकी और बढ़ेगी।
सुबह आठ बजकर 24 मिनट से मकर संक्रांति शुरू
बागपत। पंचवटी मंदिर के पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि 15 जनवरी को सुबह आठ बजकर 24 मिनट से मकर संक्रांति शुरू है। 15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह चार बजे से प्रारंभ होकर सूर्यास्त तक रहेगा। प्रत्येक माह में भगवान सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रस्थान करते है और एक राशि से दूसरी राशि में जाने को संक्रांति कहा जाता है।
विज्ञापन
लोगों का कहना
- वर्षा का कहना है कि मकर संक्रांति का त्यौहार नजदीक आ गया है। घर में लड्डू बनाने की तैयारी की जा रही है। तिल को साफ करने का काम किया जा रहा है।
- सुनीता का कहना है कि तैयारी पांच दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। घर में मिष्ठान बनाएं जा रहे है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष खाने की वस्तुओं में लगभग 20 प्रतिशत महंगाई चल रही है।
मेवों के मूल्य का अंतर
सामान गत वर्ष का मूल्य मौजूदा मूल्य
गुड़ 26 33
तिल 130 150
किशमिश 200 से 230 230 से 250
छुआरा 160 से 170 200 से 230
गरी 120 से 150 150 से 170
मखाना 430 से 450 450 से 460
काजू 550 से 570 600 से 750
चिरौंजी 760 से 760 760 से 790
पिस्ता 1100 1150
(नोट: मूल्य रुपये प्रति किलोग्राम)