{"_id":"38a8d8c878f057870fc4dd6bb16d728d","slug":"decided-today-in-two-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ब्लॉक में आज फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ब्लॉक में आज फैसला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए बड़ौत और छपरौली के लिए चुनाव रविवार को होगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उधर, निर्विरोध निर्वाचित हुए बागपत, बिनौली, खेकड़ा और पिलाना के क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
शनिवार को दोपहर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने निर्विरोध चुने गए क्षेत्र पंचायत प्रमुख को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। जिनमें बागपत से चुने गए प्रमुख सुभाष गुर्जर, पिलाना के अनीस यादव, खेकड़ा से जितेंद्र धामा तथा बिनौली से प्रवीन को प्रमाण-पत्र दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में धारा 144 लागू है। कोई भी विजेता विजयी जुलूस न निकालें और शांतिपूर्वक अपने घर जाएं। भीड़ एकत्रित न होने पाए और न ही कोई हर्ष फायरिंग करें।
उन्होंने सभी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी, कृषि उप निदेशक धुरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह, सपा जिलाध्यक्ष डाक्टर एसपी यादव मौजूद रहे। रविवार को बड़ौत और छपरौली में चुनाव होना है। यहां के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा चुनाव कराने के लिए सख्त व्यवस्था की है। बड़ौत और छपरौली में सपा और रालोद के प्रत्याशियों में घमासान है।
विज्ञापन
तीन प्रत्याशी मैदान में
छपरौली। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को नाम वापसी प्रक्रिया हुई। शुक्रवार को नामांकन कराने वाले तीनों प्रत्याशी में से किसी ने भी अपना नाम वापिस नहीं लिया है। प्रभारी बीडीओ कृष्णपाल मान ने बताया कि छपरौली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कोई भी नामांकन वापस नहीं हुआ है । नीशा पत्नी संजीव निवासी लूंब, अशु पत्नी बृजपाल निवासी हलालपुर और संतोष पत्नी रमेश निवासी बासौली चुनाव मैदान में है। सात फरवरी को ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और विजेता का नाम घोषित किया जाएगा।
तीन प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर
बड़ौत। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी। बड़ौत ब्लाक में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को ममता निवासी वाजिदपुर, कमलेश मौर्य निवासी किशनपुर और सीमा लता भारती निवासी वाजिदपुर ने नामांकन कराया था। शनिवार को तीनों प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा।
सुबह 11 बजे से 3 बजे तक ब्लाक पर मतदान होगा। उसके उपरांत मतगणना की जाएगी। चुनाव अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा, एडीओ कृषि रामवीर राठी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शनिवार को मतदान होना है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मदद मांगी गई है। इस दौरान बीडीओ दीपक थरेजा, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, लोकपाल, भूपेंद्र, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक उपस्थित रहे।