{"_id":"6420992335fbc8c19c0ede95","slug":"death-of-a-young-man-playing-cricket-in-mukari-village-baghpat-news-c-14-1-169371-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुकारी गांव में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुकारी गांव में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत
Mon, 27 Mar 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी अजय का फाइल फोटो
बालैनी (बागपत)। मुकारी गांव में रविवार को क्रिकेट खेलते हुए घटौली गांव के एक युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
घटौली गांव का रहने वाला राहुल उर्फ अजय (28) पुत्र नरेश नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। पास के गांव मुकारी में क्रिकेट खेलने के लिए चला गया। केट खेलते समय अजय गेंदबाजी कर रहा था। तभी वह चक्कर आने पर बेहोश हो गया।
क्रिकेट खेल रहे साथियों ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। उसे लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अजय को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व प्रधान प्रदीप त्यागी ने बताया कि अजय जब भी गांव आता था तो वह युवाओं के साथ क्रिकेट खेलने चला जाता था। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसका बड़ा भाई भोपाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
कोट..
- खेलते समय या फिर जिम करते समय युवकों की मौत होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं। क्योंकि कड़ी मेहनत करते समय रक्तचाप बढ़ जाता है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। - डाॅ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक