फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of youth found lying near Badauli Jhal, suspicion of murder

Baghpat News: युवक का बडौली झाल के पास पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 02 Oct 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found lying near Badauli Jhal, suspicion of murder
बड़ौत। अलावलपुर गांव के युवक का शव पूर्वी यमुना नहर पर बडौली झाल के पास पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक का शव मिलने के बाद जहां परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और गांव के दो युवकों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होना रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

अलावलपुर गांव का रहने वाला राहुल उम्र 28 साल पुत्र स्वर्गीय पूर्व प्रधान इंद्रपाल शनिवार की शाम किसी काम से बड़ौत आया हुआ था, लेकिन सुबह तक वापस घर नहीं लौटा। रविवार की तड़के गांव के कुछ लोग खेतों में काम करने पहुंचे तो उन्हें पूर्वी यमुना नहर में बडौली झाल के पास युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस मौके पहुंची, तो युवक की शिनाख्त अलावलपुर गांव के राहुल के रूप में हुई। उधर सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई सोनू व मोनू के अलावा चाचा सत्यवीर सहित अन्य परिजनों गांव के दो युवक राहुल को बुलाकर ले गए थे और उन्होंने ही उसकी हत्या की है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। जबकि पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत बता रही है। उधर राहुल की मौत से मां मुन्नी देवी, पत्नी काजल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन------
अज्ञात वाहन ने राहुल की बाइक में टक्कर मारी है, राहुल सिर पर हेलमेट नहीं लगाए थे उसके सिर में चोट लगी है। जिससे सिर में चोट लगने से राहुल की मौत हो गई है। हत्या जैसी बात सामने नहीं आई और न ही अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर दी। यदि तहरीर आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी- देवेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed