फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of youth found hanging in Nirpuda, fear of murder

निरपुड़ा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in Nirpuda, fear of murder
निरपुड़ा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

दोघट/चांदीनगर। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले। निरपुड़ा में सोमवार सुबह घर से गए युवक का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं विनयपुर गांव में एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला।
निरपुड़ा गांव निवासी नवाब सिंह के पुत्र विनीत (23) का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। इसका पता चलने पर वहां भीड़ जमा हो गई तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की मां सुमित्रा ने बताया कि विनीत सोमवार सुबह घर से बाइक पर गया था और इसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रवि किरण सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। विनीत कुमार अकेला बेटा था और उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। विनीत के मामा अर्जुन सिंह ने अज्ञात में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं विनयपुर निवासी विकास (24) पुत्र जयभगवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed