फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of station master's wife found hanging

Baghpat News: स्टेशन मास्टर की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 28 Mar 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 28 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of station master's wife found hanging
मर्तका रूबी उर्फ भावना का फाइल फोटो
बड़ौत (बागपत)। आजादनगर काॅलोनी में सोमवार सुबह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर की पत्नी का घर में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी व जेठानी के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के गोटका गांव के श्याम सुंदर की बेटी रूबी उर्फ भावना (35) की शादी वर्ष 2011 में वाजिदपुर गांव निवासी स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा हाल आजाद नगर के साथ हुई थी। दंपती के एक बेटी और एक बेटा हैं। सोमवार सुबह रुबी का शव कमरे में सीढि़यों की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर रूबी के परिजन भाई दीपक शर्मा, कुलदीप, बहन दीपा व वंदना और पिता श्याम सुंदर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर रूबी का मानसिक उत्पीड़न करते हुए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। यहां तक कि बार-बार कहने के बाद भी ससुराल वाले रूबी को मायके नहीं भेज रहे थे और रूबी के साथ मारपीट करते थे। आरोपियों ने रूबी की हत्या कर शव को रेलिंग पर टांग दिया और किसी को सूचना भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख सीओ सविरतन सिंह गौतम, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही, फाेरेंसिंग टीम मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीओ सविरतन गौतम ने बताया कि मृतका के पिता श्याम सुंदर की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी व जेठानी के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मर्तका रूबी उर्फ भावना का फाइल फोटो

मर्तका रूबी उर्फ भावना का फाइल फोटो

मर्तका रूबी उर्फ भावना का फाइल फोटो

मर्तका रूबी उर्फ भावना का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed