फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of DTC operator found hanging

Baghpat News: फंदे पर लटका मिला डीटीसी परिचालक का शव

Tue, 27 Jun 2023 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of DTC operator found hanging
-केदारनाथ में तैनात बीएसएफ जवान का भाई है मृतक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कान्हड़ गांव में डीटीसी परिचालक का शव चाचा के घर में फंदे पर लटका मिला। बड़ा भाई बीएसएफ जवान है और वर्तमान में केदारनाथ में तैनात है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कान्हड़ गांव के रहने वाले रामकुमार ने बताया कि उसका भतीजा नरेश (35) जहांगीरपुरी में पिता के साथ रहता है। वह दिल्ली डीटीसी में परिचालक था। बताया कि मंगलवार सुबह ओमप्रकाश उनके घर आया था, जो काफी परेशान दिख रहा था। जिसे खाना खाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने खाना नहीं खाया और सोने जाने की बात कहकर कमरे में चला गया। शाम करीब साढ़े चार बजे नरेश की चाची शिमला ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। उसने जंगले से देखा तो नरेश का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जो अपने दो बेटों के साथ बागपत मिल कालोनी में रहती है। मृतक का बड़ा भाई बीएसएफ में जवान है और वर्तमान में केदारनाथ में तैनात है। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed