फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of class 9 student found hanging on a tree

Baghpat News: कक्षा 9 के छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला

Wed, 21 Feb 2024 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of class 9 student found hanging on a tree
बिनौली। सिरसलगढ़ गांव के जंगल में मंगलवार की शाम कक्षा 9 के छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक अंकुश उर्फ कल्लू ( 13) पुत्र स्व. सुरेंद्र दलित कक्षा 9 में पढ़ता था। मंगलवार शाम सिरसलगढ़ गांव के जंगल में उसका स्व. जगबीरे के नलकूप पर अमरूद के पेड़ पर चुनरी से फंदा लगा शव लटका मिला। किसान छत्रपाल ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और शव को उतारकर घर ले आए। चिकित्सक को बुलाया तो उसने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

अंकुश का बड़ा भाई निखिल 11वी में पढ़ता है। मां रीना गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है जो मिड डे मील बनाती है। उसने अंकुश की हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है। इस संबध में प्रदीप सोती पुत्र अशोक सोती निवासी बिनौली ने तहरीर देकर जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंकुश के पिता सुरेंद्र सिंह की भी पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि उसने भी खुदखुशी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed