{"_id":"600b11c18ebc3e31d332f318","slug":"dco-office-got-dirt-dm-expressed-displeasure-baghpat-news-mrt5217424191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में मिली गंदगी पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में मिली गंदगी पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम राजकमल यादव
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में दो कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। जिलाधिकारी ने डीसीओ को निर्देश दिए कि जो भी फील्ड अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय से बाहर जाएगा तो वह रजिस्टर में अवश्य लिख कर जाएं। कार्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जताई।
शुक्रवार को जिलाधिकारी ने मेरठ रोड स्थित डीसीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई ना मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय में गंदगी नहीं होनी चाहिए। गंदगी से नकारात्मक ऊर्जा आती है। कार्यालय का रखरखाव अच्छा होना चाहिए, कार्यालय परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था में सुधार किया जाए, जितनी अच्छी स्वच्छता होगी, कार्य करने में उतना ही अच्छा मन लगेगा। किसानों की जो भी समस्या है, उनका त्वरित निस्तारण किया जाएं। किसान को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर ना लगाने पड़े। जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल कुमार भारती एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।