फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters moving forward holding each other's hands

एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ रहीं बेटियां

Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Daughters moving forward holding each other's hands
या देवी सर्वभूतेषु...:
विज्ञापन

एक-दूसरे का हाथ थामें आगे बढ़ रही बेटियां
महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में कर रही मदद
फोटो संख्या 17.............
बड़ौत। एक-दूसरे की मदद से महिलाएं तरक्की का आसमान छू रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और कला के क्षेत्र में महिलाएं एक-दूसरे की मदद से आगे बढ़ रही हैं। समाज में समान व्यवहार और जागरूकता के संदेश के साथ ही बेटियों को जीने और आगे बढ़ने का हक मिल रहा है।
बेटियों में आत्मविश्वास जगाती हैं प्रिया उपाध्याय
बड़ौत। नगर निवासी प्रिया उपाध्याय पेशे से सिंगर है। हर सप्ताह समय निकालकर नगर की बेटियों के बीच पहुंचती है और उनमें आत्मविश्वास भरती है। उन्होंने बताया कि जागरूक अभियान के चलते आज नगर की 10 से 15 बेटियां संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

बेटियों का सम्मान करना सिखाती हैं शालिनी
बड़ौत। दिल्ली रोड निवासी शालिनी ने कहा समाज बेटियां से ही है। उन्होंने चार साल पहले एक मुहिम शुरू की। आसपास रहने वाली 10 से अधिक महिलाएं रोजाना उनके साथ मोहल्ले व गलियों में अभिभावकों से मिलती है और उन्हें बेटियों के प्रति समान व्यवहार करने की अपील करती है। मुहिम मेें अब 50 से अधिक युवतियां जुड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को कॅरियर का पहाड़ा पढ़ाती हैं प्रीति
बड़ौत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जौहड़ी में तैनात क्लर्क प्रीती सिंह स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को कैरियर के प्रति जागरूक कर रही है। जौहड़ी, अंगदपुर व वाजिदपुर गांव की गरीब बेटियों को फ्री में किताबें बांटती है और पढ़ाई के प्रति जागरूक करती है।

मीनाक्षी जरूरतमंदों को बांटती हैं कपड़े
बड़ौत। मीनाक्षी एक ग्रहणी है। इसके बाद भी ससुराल वालों के सहयोग से वह दूरभाष केन्द्र के पास बसी बस्ती, कांशीराम कॉलोनी में हर साल गरीब बेटियों को निशुल्क कपड़े बांटती हैं। इससे उसके मन को खुशी होती है। आसपास रहने वाली बेटियों को निश्ुाल्क सिलाई व कढ़ाई सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed