फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Damage in crops due to hail, lights from city to villages

Baghpat News: ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, शहर से लेकर गांवों तक बत्ती गुल

Sun, 03 Mar 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 03 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Damage in crops due to hail, lights from city to villages
बागपत। यहां शुक्रवार रात को मौसम में बदलाव के साथ बारिश हुई तो शनिवार शाम को ओलावृष्टि व तेज हवा ने परेशानी बढ़ा दी। यहां शनिवार शाम तक करीब आठ मिमी बारिश हुई और तापमान में कमी से ठंडक बढ़ गई। सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शहर से लेकर गांवों तक की बत्ती गुल हो गई और रास्तों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मौसम में बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई। उसके बाद रुक-रुककर कई बार बारिश हुई। शनिवार सुबह से तेज हवा चल रही थी और आसमान में बादल छाए हुए थे। जिसके बाद शनिवार शाम को तेज हवा के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई और उसके बाद बारिश हुई जो काफी देर तक होती रही।
विज्ञापन

बारिश से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ। सरसों की फसल पककर तैयार है और ओलावृष्टि व बारिश के कारण उसके दाने गिर गए। बारिश और तेज हवा के कारण आम का बौर गिर गया और खीरा व करेला की फसल में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा के साथ ओलावृष्टि व बारिश से सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ है। आम का बौर भी गिर गया और सब्जी की फसल भी खेतों में पानी भरने से खराब हो जाएगी।
- सब्जी की फसल व आम के बागों में नुकसान

रटौल, लहचोड़ा, गौना, विनयपुर, सिंगोली, शरफाबाद समेत अन्य गांवों में किसान सब्जी खीरा, लोकी व तोरई आदि की खेती करते हैं। इसके साथ ही रटौल क्षेत्र में आम के बाग भी काफी हैं। जहां बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। बागवानों के अनुसार आम के बागों में 20 प्रतिशत बोर गिर गया। इससे किसान व बागवान काफी परेशान नजर आए। अमीनगर सराय व बालैनी क्षेत्र में भी सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ।
- लाइनों में हुए फाल्ट, शहरों व 100 गांवों में आपूर्ति ठप
यहां शनिवार शाम को बारिश के कारण लाइनों में फाल्ट आ गया। जिससे बागपत शहर के साथ ही बड़ौत, खेकड़ा समेत 100 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल हो गई। वहीं शुक्रवार रात में भी बारिश आने पर बागपत व काफी गांवों में बत्ती गुल हो गई थी। जिसे रात में सुचारू किया गया। बताया गया कि कई जगह शनिवार तक भी फाल्ट ठीक नहीं होने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

- तापमान गिरा तो सड़कों पर जलभराव हुआ
बारिश व ओलावृष्टि ने तापमान को अधिकतम 23 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया। इस तरह मौसम में अन्य दिनों के मुकाबले ठंडक महसूस हुई। वहीं बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव व कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बागपत में कोर्ट रोड, शौकत मार्केट, यमुना रोड, बड़ौत में गांधी रोड, बिजरौल, मुख्य बाजार व अन्य कई जगह काफी कीचड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed