फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cylinder torn in Jiwana Gullian village

जिवाना गुलियांन गांव में फटा सिलिंडर

Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cylinder torn in Jiwana Gullian village
जिवाना गुलियान गांव में सिलेंडर फटने से टूटे मकान को देखते लेखपाल व प्रधान पति - फोटो : BARAUT
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव में मंगलवार की रात्रि में तेज धमाके की आवाज के साथ गैस सिलिंडर फट गया। इससे मकान में भीषण आग लग गई। इससे मकान की छत भी ध्वस्त हो गई। इस दौरान मां बेटा ने भागकर जान बचाई। मकान में रखी हजारों की नगदी, कीमती जेवरात वस्त्र आदि सामान जल गया।
विज्ञापन

लियाकत की पत्नी फुल मिजरा अपने पुत्र उस्मान के साथ बड़ौत गई हुई थी। जब वह रात्रि करीब दस बजे अपने घर आई तो उसे चाय की ललक लगी वह कमरे में रखी गैस पर चाय बनाने के लिये चली जैसे ही उसने गैस जलाई तो सिलिंडर न आग पकड़ ली। इससे उसके हाथ पांव फूल गए ओर वह अपने पुत्र उस्मान को लेकर मकान से बाहर भाग आई। ओर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीण कुछ कर पाते की इतने में ही सिलिंडर जोरदार धमाके की आवाज के साथ फट गया। मकान से आग की लपटें निकलने लगी। आग से बनी गैस से मकान की छत भी ध्वस्त हो गई। चीख पुकार मचने लगी सूचना पर थाना पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से मकान में रखी तीस हजार की नगदी, कीमती जेवरात, खाद्य सामग्री, चारपाई, कई बिस्तर, वस्त्र मकान में रखा करीब दो लाख का सामान जल गया। ग्राम प्रधान आदित्य सोलंकी ने घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। बुधवार की सुबह लेखपाल मुकुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम बड़ौत की दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सिलिंडर फटने की आवाज से सहमे ग्रामीण
बिनौली।
लियाकत के मकान में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने की आवाज से ग्रामीण सहम गए ओर अपने अपने मकानों को छोड़कर भागकर बाहर निकल आए।
रहीसा ने दिखाई दिलेरी
बिनौली।
लियाकत के मकान में सिलिंडर फटने से लगी आग के दौरान रहीसा पत्नी रहीसु ने दौड़ दौड़कर शोर मचाते हुए पड़ोसी मोमीन, सद्दाम, आजाद, नसीम, अयूब, महताब के मकानों के दरवाजे पीटे ओर आग लगने की खबर दी। इस दौरान उसने पड़ोसियों के बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकाल रखे सिलेंडर
बिनौली।
लियाकत के मकान में सिलिंडर फटने से लगी आग से पड़ोस के लोग इतने डर गये की मारे भय के उन्होंने अपनी अपनी रसोई से सिलिंडर निकालकर बाहर रख दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed